विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exim Bank Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 27 नवंबर से स्टार्ट

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:24 PM (IST)

एक्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 27 नवंबर से शुरू हो गए हैं। ...और पढ़ें

Exim Bank Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

Exim Bank Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन 27 नवंबर से शुरू।

  2. कुल 120 उम्मीदवारों का होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे 27 नवंबर से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 120 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

भर्ती संबंधित विवरण

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 120 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए कुल 90 पद और मैनेजर के लिए 30 पद आरक्षित है।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग जैसे एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये और मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और एससी एवं एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है।

 

यह भी पढ़ें: RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।