विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ECIL Recruitment 2021: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने निकाली 243 पदों की भर्ती, आवेदन 16 सितंबर तक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 08 Sep 2021 03:53 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 11:56 AM (IST)

ECIL Recruitment 2021 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने 243 पदों की की भर्ती निकाली ...और पढ़ें

आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑलाइन डेस्क। ECIL Recruitment 2021: भारत सरकार के परमाणु उर्जा विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने 243 पदों की की भर्ती निकाली है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 29/2021 के अनुसार विभिन्न ट्रेड में 243 आईटीआई अप्रेंटिस की भर्ती की जानी है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के अनुसार की जाएगी और अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष होगी, जो कि अक्टूबर 2021 से शुरू होनी है।

ऐसे करें आवेदन

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की की ऑफिशियल वेबसाइट, ecil.co.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर आवेदन से पहले उम्मीदवारों को भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल, apprenticeshipindia.org पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2021 को शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 सितंबर 2021 की शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन सबमिट किये गये अप्लीकेशन की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर लेनी चाहिए और साथ ही अपने अप्लीकेशन के सीरियल नंबर को नोट कर लेना चाहिए।

इस लिंक से देखें भर्ती विज्ञापन

इस लिंक से करें आवेदन

अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक

जानें योग्यता

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में आईटीआई अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में एनसीवीटी सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 14 अक्टूबर 2021 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष है।

यह भी पढ़ें - HURL Recruitment 2021: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में निकली 44 एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती, ईमेल से करें आवेदन