विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HURL Recruitment 2021: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में निकली 44 एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती, ईमेल से करें आवेदन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 08 Sep 2021 02:56 PM (IST)

HURL Recruitment 2021 कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन (संख्या - FTC/2021/1) के अनुसार टेक्निकल और प्रोडक्शन (अमोनिया यूरिया प्रॉसेस) मार्केटिंग और ...और पढ़ें

उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। HURL Recruitment 2021: भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में से एक हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन (संख्या - FTC/2021/1) के अनुसार टेक्निकल और प्रोडक्शन (अमोनिया, यूरिया, प्रॉसेस), मार्केटिंग और सिक्यूरिटी विभागों में कुल एग्जीक्यूटिव पदों की कुल 44 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि निश्चित अवधि संविदा (एफटीसी) के आधार पर हैं, जिसकी अवधि 3 वर्ष होगी। हालांकि, मार्केटिंग विभाग की रिक्तियों के लिए अवधि 5 वर्ष होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एचयूआरएल की ऑफिशियल वेबसाइट, hurl.net.in पर विजिट करके भर्ती विज्ञापन और आवेदन के लिए बॉयोडाटा फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इस फॉर्म को उम्मीदवारों को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपियों के साथ 15 सितंबर 2021 तक विज्ञापन में दिये गये ईमेल आईडी ftc@hurl.net.in पर मेल करें।

इस लिंक से देखें भर्ती विज्ञापन

यहां मिलेगा बॉयोडाटा फॉर्म

ऐसे होगा चयन

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) में एग्जीक्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसका आयोजन वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग / ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है। एचयूआरएल द्वारा चयनित उम्मीदवारों में से उन्हीं को नियुक्ति दी जाएगी जो कि चिकित्सकीय तौर पर फिट होंगे। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान एचयूआरएल द्वारा दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों की तैनाती के बाद एयचूआरएल द्वारा निर्धारित सैलरी मानकों के अनुसार वेतन दिया जाएगा। एग्जीक्यूटिव ग्रेड-5 के लिए 40 लाख सालाना वेतन निर्धारित है, जबकि ग्रेड-4 के लिए 27 लाख, ग्रेड-3 के लिए 19 लाख, ग्रेड-2 के लिए 12.5 लाख और ग्रेड-1 के लिए 8.5 लाख सीटीसी पर नियुक्ति होगी।