DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में स्वीपर और चौकीदार के पदों पर आवेदन इस डेट से स्टार्ट, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
डीएसएसएसबी में स्वीपर और चौकीदार के पदों पर आवेदन शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार 13 अक्टूबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

DSSSB Sweeper & Chowkidar Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
आवेदन 13 अक्टूबर से शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 11 नवंबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में स्वीपर और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार बतौर स्वीपर या चौकीदार के पदों पर सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द ही आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- स्वीपर और चौकीदार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जून, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके साथ ही महिला, एससी एवं एसटी उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और गणित विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की 120 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
