विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पीए और प्यून सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, यहां देखें अप्लाई करने का आसान प्रोसेस

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:15 PM (IST)

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पीए और प्यून सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 04 नवंबर निर्धारित है।

DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. कुल 641 पदों पर होगी भर्ती।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 04 नवंबर।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट और प्यून सहित अन्य पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे पात्रता मानदंड की जांच करके 04 नवंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • प्रोसेस सर्वर और प्यून के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों के लिए स्नातक डिग्री धारक आवेदन करने के पात्र होंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

डीएसएसएसबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 641 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए कुल 27 पद, पर्सनल असिस्टेंट के लिए 206 पद, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए कुल 174 पद, प्रोसेस सर्वर के लिए कुल 92 पद और प्यून के लिए कुल 142 पद आरक्षित किए गए हैं।

इन 5 तरीकों से करें घर बैठे अप्लाई

डीएसएसएसबी की ओर से विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से घर बैठे खुद अप्लाई कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता आदि डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
  • अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें- High Court Clerk Recruitment 2026: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क के 1,270 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका