विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DRDO Vacancy 2026: डीआरडीओ में साइंटिस्ट पदों पर हो रही भर्ती, 19 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

Published: Wed, 03 Jun 2026 04:51 PM (IST)

डीआरडीओ में साइंटिस्ट पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 19 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

DRDO RAC Scientist Vacancy 2026: पूरी जानकारी यहां करें चेक।

DRDO RAC Scientist Vacancy 2026: पूरी जानकारी यहां करें चेक।

HighLights

  1. डीआरडीओ में वैज्ञानिक के रिक्त पदों पर आवेदन स्टार्ट।

  2. 19 जून तक रहेगा आवेदन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से साइंटिस्ट C, D एवं E पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 19 जून 2026 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस वैकेंसी के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे रिक्रूटमेंट एंड एसेसमेंट सेंटर (RAC) की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रिक्स एन्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री/ या अन्य निर्धारित डिग्री प्रथम श्रेणी से प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का पद के अनुसार निर्धारित कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम अधिकतम आयु पद के अनुसार 35/45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जांच के लिए आप एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rac.gov.in/drdo/public/register पर विजिट करें।
  • इसके बाद रजिस्टर पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • अब अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
DRDO Vacancy 2026 notification

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 33 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Scientist E के लिए 2 पद, Scientist D के लिए 11 पद और Scientist C के लिए 20 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- CDAC Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल