CDAC Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल
सी-डैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट मैनेजर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।

CDAC Recruitment 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन स्टार्ट।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जून।
चार चरणों में होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सी-डैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार सी-डैक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। सी-डैक में कुल 951 पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 20 जून तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- सी-डैक में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने AICTE/UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बीई, एमटेक या एमई की डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
- सी-डैक में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
इन स्टेप्स से खुद घर बैठे करें अप्लाई
सी-डैक में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करके अपने जोन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- सभी डिटेल को भरने के बाद जरूरी दस्तावजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें: BSNL JTO Vacancy 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 4 जून से शुरू, 40 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी
