छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Chhattisgarh High Court Legal Assistant Vacancy 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
लीगल ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू।
आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इस पद से संबंधित पात्रताओं को पूरा करते हैं। वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लीगल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
पद संबंधित विवरण
इस भर्ती के जरिये कुल 11 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जनरल के लिए 06 पद, एससी के लिए 02 पद, एसटी के लिए 02 पद और ओबीसी के लिए 01 पद आरक्षित किया गया है।
कितनी मिलेगी सैलरी
लीगल असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 30,000 रुपये वेतनमान दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
इतनी होनी चाहिए उम्र
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
इन स्टेप्स से करें ऑनलाइन अप्लाई
लीगल असिस्टेंट के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ, मार्कशीट आदि के प्रिंट आउट फॉर्म के साथ दिए गए पते पर पोस्ट करें।
- सभी उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें की फॉर्म 31 अक्टूबर से पहले दिए गए पते पर पहुंचना अनिवार्य है।
