विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई नहीं मिलेगा दोबारा मौका

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:29 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित कई पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Chhattisgarh AE JE DEO Recruitment 2026 जल्द करें अप्लाई।

Chhattisgarh AE JE DEO Recruitment 2026 जल्द करें अप्लाई।

HighLights

  1. विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. कुल 1,501 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में एई, जेई, डीईओ सहित कई पदों पर निकली भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किया है। उनके पास AE, JE, DEO सहित कई पदों पर आवेदन करने का यह दूसरा मौका है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार 03 दिसंबर रात 11.55 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने 4 वर्षीय स्नातक डिग्री जैसे बीई या बीटेक पूरा किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

आयु-सीमा

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

परीक्षा का स्वरूप

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। भाग-1 से प्रोफेशनल विषय से 80 अंकों के सवाल और भाग-2 से जीके, अंग्रेजी, हिंदी, रीजनिंग, मात्रात्मक योग्यता आदि विषयों से 20 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही नीचे अप्लाई करने का लिंक भी दिए गया है। इस लिंक की मदद से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

Chhattisgarh AE JE DEO Notification 2026

Chhattisgarh AE JE DEO Application Link

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें: यूपी के पर्यटन विभाग में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, बगैर परीक्षा दिए होगा चयन; जानें अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।