CG Assistant Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक के 2 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस दिन होगा एग्जाम
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएड या डीएलएड की डिग्री होनी चाहिए।

CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
सहायक शिक्षक के पदों पर आवेदन शुरू।
2 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल CGSSB ने सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ में बतौर सहायक शिक्षक के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन 24 जुलाई से शुरू हो गए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2292 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार 22 से 24 अगस्त तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.15 तक संचालित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 16 जिलों में संचालित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग: 350 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग: 250 रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति /दिव्यांग: 200 रुपये
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी व ओबीसी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 Form Link
शैक्षणिक योग्यता
सहायक शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं न्यूनतम 45 या 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएड या डीएलएड की डिग्री भी होनी चाहिए।
