विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CG SET Notification 2026: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस दिन होगा एग्जाम

Published: Fri, 24 Jul 2026 05:41 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:38 AM (GMT+05:30)

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CG SET Notification 2026: यहां चेक करें डिटेल।

CG SET Notification 2026: यहां चेक करें डिटेल।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ एसईटी के लिए आवेदन शुरू।

  2. 17 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदावर सरकारी बनना चाहते हैं। वे CG SET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तीसगढ़ सीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है। परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 18 से 20 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा।

इस दिन होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 04 अक्टूबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सुबह 10 बजे से लेकर 11.15 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से लेकर 4.15 बजे तक संचालित की जाएगी। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल और दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना जरूरी है।

CG SET 2026 Notification 2026 Online form LINK

इन स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ONLINE APPLICATION सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CG SET 2026 Online Form लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
 

 

यह भी पढ़ें: SSC GD Constable 2026 Result: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स PET और PST में होंगे शामिल