विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BTSC Recruitment 2026: टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:52 PM (IST)

बिहार में टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी ...और पढ़ें

BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

 BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. 23 अक्टूबर तक अप्लाई करने का मौका।

  2. कुल 75 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) में टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल यानी 23 अक्टूबर तक का समय है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक BTSC Touring Veterinary Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

इतना मिलेगा हर महीने वेतनमान

टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड

टूरिंग वेटेरिनरी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीवीएससी या बीवीएससी एंड एच की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन करने के दौरान 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान होगा। रजिस्ट्रेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 75 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सही उत्तर के लिए एक अंक और गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 34 प्रतिशत और एससी एवं एसटी व महिला उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका