विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BTSC FSO Vacancy 2026: बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:29 PM (IST)

बिहार में BTSC FSO Recruitment 2026 के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। इस भर्ती के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

BTSC FSO Recruitment 2026: आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।

BTSC FSO Recruitment 2026: आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।  

HighLights

  1. स्नातक एवं स्नातकोत्तर युवाओं के लिए मौका।

  2. कुल 105 उम्मीदवारों का होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है। दरअसल बिहार तकनीकी सेवा आयोग BTSC ने फूड सेफ्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिये BTSC FSO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 105 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और आवेदन करने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर है।

FSO पद के लिए शैक्षणिक योग्यता

फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी/डेयरी प्रौद्योगिकी/जैव प्रौद्योगिकी/तेल प्रौद्योगिकी/या जैव प्रौद्योगिकी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर किया होना चाहिए।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

कैसे होगा BTSC FSO के पद पर चयन

चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों विषय में उपलब्ध होगा। लिखित परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें आयोग की ओर से इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इन 5 स्टेप्स से करें BTSC FSO के लिए आवेदन

बिहार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से BTSC FSO के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर लें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET Admit Card 2026: इस डेट पर जारी हो सकता है यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट यहां से कर सकेंगे डाउनलोड