विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC PET Admit Card 2026: इस डेट पर जारी हो सकता है यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:43 AM (IST)

यूपीएसएसएससी की ओर से UP PET Admit Card 2026 अगले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC PET Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

UPSSSC PET Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. अगले सप्ताह जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड।

  2. परीक्षा 25 अक्टूबर से होगी शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पीईटी परीक्षा के लिए 12 अक्टूबर को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो UPSSSC PET Admit Card 2026 की घोषणा अगले सप्ताह तक की जा सकती है। एडमिट कार्ड UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।

किस डेट पर जारी होगा UPSSSC PET एडमिट कार्ड

यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी एडमिट कार्ड जारी करने से संबंधित अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना साझा नहीं की गई है। लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो UPSSSC PET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा 18 से 20 अक्टूबर के बीच की जा सकती है।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • यूपी पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद UPSSSC PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगा पीईटी

यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 25 एवं 30 अक्टूबर और 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC Sports Directorate Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल