BSF Sub-Inspector Bharti 2026: बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
बीएसएफ द्वारा उम्मीदवारों से सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक एवं योग्य ...और पढ़ें

BSF Sub Inspector Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कुल 34 पदों पर निकली भर्ती।
जल्द कर लें अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स BSF में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑफलाइन माध्यम में आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार BSF में बतौर सब-इंस्पेक्टर के पदों पर अपनी सेवा देना चाहते हैं। वे ऑफलाइन माध्यम में BSF Sub-Inspector Bharti 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन
बीएसएफ की ओर से सब-इंस्पेक्टर के कुल 34 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें सब-इंस्पेक्टर (मेडिकल) के लिए कुल 14 पद, सब-इंस्पेक्टर (लैब टेक्निशियन) के कुल 12 पद और सब-इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) के लिए कुल 08 पद आरक्षित हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
- सब-इंस्पेक्टर (मेडिकल) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक नर्सिंग कोर्स या एडवांस्ड नर्सिंग कोर्स किया हो।
- सब-इंस्पेक्टर (लैब टेक्निशियन) के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन में दो वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
- सब-इंस्पेक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) के लिए उम्मीदवारों के पास फिजियोथेरेपी में डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।
सब-इंस्पेक्टर पद के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
बीएसएफ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।