BPSC 72th CCE 2026: बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई
बीपीएससी में 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। आवेदन करने के लिए आयु-सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है।

BPSC 72nd Pre Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित।
कुल 1189 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार इंटीग्रेटेड 72nd कंबाइंड (प्रिलिमिनरी) कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो उम्मीदवार (BPSC) की 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। वे उम्मीदवार 31 मई तक ही आवेदन कर सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- बीपीएससी की 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 20, 21 और 22 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों का अधिकतम आयु पदानुसार 37, 40 और 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जो उम्मीदवार आवेदन करते वक्त आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे। उनसे ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
बीपीएससी इंटीग्रेटेड 72nd कंबाइंड (प्रिलिमिनरी) कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित को फॉलो कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
