विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSNL Exam Date 2026: सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एग्जाम डेट जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद

Published: Thu, 28 May 2026 05:47 PM (IST)

बीएसएनएल ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एग्जाम के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। परीक्षा जुलाई माह में आयोजित कराई जाएगी।

BSNL Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

BSNL Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. जुलाई माह में होगी परीक्षा।

  2. परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर से सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार जल्द ही सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बीएसएनएल की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा 05 जुलाई, 2026 को आयोजित कराई जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

बीएसएनएल की ओर से सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी डीआर टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए कुल 95 पद और सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी डीआर फाइनेंस स्ट्रीम के लिए कुल 25 पद आरक्षित किए गए हैं।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.externalexam.bsnl.co.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद BSNL Senior Executive Trainee Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित है, जिसमें उम्मीदवारों से एप्टीट्यूड टेस्ट और संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग का ब्लंडर, कहीं सप्लीमेंट्री कॉपी गायब तो कहीं बदल गई आंसर शीट, पढ़ें स्टूडेंट्स के दावे