BOB Professionals Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
बैंक ऑफ बड़ौदा में कुल 837 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 24 नवंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

BOB Professionals Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कुल 837 पदों पर निकली भर्ती।
24 नवंबर तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार ग्रुप हेड और टेरिटरी हेड आदि पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशिल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 837 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए आयु-सीमा पदानुसार निर्धारित है। पदानुसार न्यूनतम आयु 24, 26, 28 और 35 वर्ष व अधिकतम आयु 35, 42, 45 और 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। उम्मीदवारों पद से संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये निर्धारित है।
इन 5 तरीकों से करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Career section फिर Current Opportunities सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।