विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना की गाइड ने पढ़ाई के लिए 3 स्टडी मेथड को बताया बेस्ट, सेल्फ टेस्टिंग पढ़ाई को बना सकती है रोचक

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:38 PM (IST)

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना की गाइड ने छात्रों के लिए 3 बेहतरीन स्टडी मेथड बताए हैं। इसमें पैसिव रीडिंग की ...और पढ़ें

यहां देखें पढ़ाई के लिए 3 स्टडी मेथड।

यहां देखें पढ़ाई के लिए 3 स्टडी मेथड।

HighLights

  1. कॉन्सेप्ट को अपने शब्दों में समझाएं और स्वयं से सवाल पूछें।

  2. छोटे-छोटे फोकस्ड सेशन में पढ़ाई करें और बीच में ब्रेक लें।

करियर डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों को विषयों को याद करने के लिए नोट्स बनाने और घंटों तक पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। यह पढ़ाई करने का एक अच्छा तरीका तो है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह एक बेहतरीन लर्निंग स्टडी मेथड भी हो।

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना की द लर्निंग सेंटर की एक गाइड का मानना है कि पढ़ाई के दौरान छात्रों को पैसिव रीडिंग की बजाय एक्टिव लर्निंग और नियमित अभ्यास को अपनाना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के लिए 3 ऐसे स्टडी मेथड भी बताए हैं, जो हर स्टूडेंट के लिए मददगार हो सकते हैं।

कॉन्सेप्ट को अपने शब्दों में खुद को समझाएं

अगर आप पढ़ाई के लिए एक बेहतरीन मेथड को अपनाना चाहते हैं, तो इसके लिए नोट्स को बार-बार पढ़ने के बजाय पढ़े हुए विषय से स्वयं से सवाल पूछे। साथ ही क्विज बनाएं और बगैर नोट्स देखे जवाब दें। इसके साथ ही विषय को गहराई से समझने के लिए विषय को खुद को ऐसे समझाएं जैसे आप क्लास में किसी को पढ़ा रहे हैं। 

छोटे-छोटे सेशन में पढ़ाई करें

एग्जाम से पहले कई घंटों तक पढ़ाई करने के बजाय छोटे-छोटे फोकस्ड सेशन में पढ़ाई करें। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना की गाइड स्टूडेंट्स को छोटे-छोटे सेशन में पढ़ाई करने की सलाह देती है। साथ ही वह 40 से 45 मिनट तक लगातार पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई से ब्रैक लेने का सुझाव भी देती है।

मोबाइल से बनाएं दूरी

अगर आप पढ़ाई के लिए बेहतरीन स्टडी मेथड को अपनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले मोबाइल से दूरी बनाएं। साथ ही मोबाइल फोन में नोटिफिकेशन सोशल मीडिया और अनावश्यक ब्राउंजिंग को बंद करें। इसके अलावा, एक समय पर एक ही टास्ट पर ध्यान दें।

 

यह भी पढ़ें: ICSE ISC Date Sheet 2027: आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, इस डेट से शुरू होगा एग्जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।