बिहार विधान सभा में जूनियर सचिवालय सहायक के पदों पर रजिस्ट्रेशन 7 नवंबर से शुरू, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
बिहार विधान सभा में जूनियर सचिवालय सहायक के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 नवंबर से अप्लाई कर सकते हैं।

Bihar Vidhan Sabha Junior Secretariat Assistant Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
जूनियर सचिवालय सहायक के पदों पर निकली भर्ती।
60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से कनीय सचिवालय सहायक के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे 07 नंवबर, 2026 से कनीय सचिवालय सहायक के पदों पर ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने एवं एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।
वेतनमान
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
कनीय सचिवालय सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 400 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं सामान्य गणित और मानसिक क्षमता एवं तार्किक विचार विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को टंकण जांच परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।