बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 2 नवंबर से शुरू
बीएसईसीईबी की ओर से Bihar Resident Tutor Recruitment 2026 के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 02 नवंबर से शुरू हो जाएंगे।

Bihar Resident Tutor Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 नवंबर से शुरू।
कुल 575 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद BCECEB ने सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर फेज-3 के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 02 नवंबर, 2026 से अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 23 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे घर बैठे खुद अप्लाई
सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर Apply for Senior Resident/Tutor" Link पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद New Registration button पर जाने के बाद click करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें- Bihar STET 2026: एसटीईटी परीक्षा के लिए बिहार GK के इन सवालों को जरूर पढ़कर जाएं, आएंगे पूरे नबंर