Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar DLRS Application 2022: आज से करें बिहार राजस्व व भूमि सुधार विभाग में 2500 से अधिक पदों के लिए आवेदन

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 08:33 AM (IST)

    Bihar DLRS Application 2022 बिहार सरकार के राजस्व विभाग में स्नातकों के लिए 2500 से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली गई हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 27 सितंबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में 21 अक्टूबर तक अप्लाई कर पाएंगे।

    Hero Image
    बिहार डीएलआरएस भर्ती 2022 के लिए आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, dlrs.bihar.gov.in पर करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar DLRS Application 2022: बिहार सरकारी नौकरी के इच्छुक स्नातक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और क्लर्क के कुल 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज, 27 सितंबर से किए जा सकते हैं। विभाग में इन पदों पर भर्ती के लिए चार भर्ती अधिसूचनाएं (01/2022, 02/2022, 03/2022 और 04/2022) हाल ही में 21 सितंबर को जारी की गई थी। आवेदन हेतु निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, dlrs.bihar.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के लिंक से आवेदन कर सकेंगे। डीएलआरएस द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां मिलेगा ऑनलाइन आवेदन लिंक

    बिहार डीएलआरएस एएसओ भर्ती 2022 अधिसूचना (सं.01/2022) लिंक

    बिहार डीएलआरएस कानूनगो भर्ती 2022 अधिसूचना (सं.02/2022) लिंक

    बिहार डीएलआरएस अमीन भर्ती 2022 अधिसूचना (सं.03/2022) लिंक

    बिहार डीएलआरएस क्लर्क भर्ती 2022 अधिसूचना (सं.04/2022) लिंक

    Bihar DLRS Application 2022: संविदा के आधार पर होनी है भर्ती

    बता दें कि बिहार राजस्व विभाग द्वारा 2500 से अधिक पदों इस भर्ती प्रक्रिया से भरे जाने वाले पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा के आधार पर होनी है, जो कि आरंभ में 31 मार्च 2024 तक होगी। हालांकि, विभाग संविदा की अवधि को आवश्यता के अनुसार और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर आगे भी पढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें - SBI Clerk Recruitment 2022: एसबीआइ में 5008 जूनियर एसोशिएट्स की भर्ती के लिए आवेदन आज होंगे समाप्त

    Bihar DLRS Application 2022: आवेदन से पहले जानें योग्यता

    बिहार राजस्व विभाग में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) हेतु सिविल इंजीनियरिंग स्नातक और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अमीन और कानूनगो पदों के लिए डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग किया होना चाहिए। क्लर्क पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक आवेदन के पात्र हैं। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। राज्य की आरक्षित श्रेणियों से सम्बन्धित उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें - UPPCL Recruitment: आज है यूपी पावर कारपोरेशन में 1273 कार्यकारी सहायकों भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख