BHU Non-Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर निकली भर्ती, पात्रता और उम्र सहित यहां देखें पूरी डिटेल
बीएचयू में नॉन-टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
-1794992118074_m.webp)
BHU Non-Teaching Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
बीएचयू में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
आवेदन करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ग्रुप-ए, बी और ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार बीएचयू में ग्रुप-ए, बी या सी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। बीएचयू में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 15 दिसंबर, 2026 निर्धारित है। इस भर्ती के जरिये कुल 601 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें ग्रुप-ए के लिए कुल 39 पद, ग्रुप-बी के लिए कुल 407 पद और ग्रुप-सी के लिए कुल 155 पद आरक्षित है।
शैक्षणिक योग्यता
ग्रुप-सी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही ग्रुप-ए और सी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आयु-सीमा
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित है। पदानुसार अधिकतम आयु 35, 40, 45 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आय-सीमा में कुछ वर्ष की छूट देने का भी प्रावधान है।
BHU Non-Teaching Recruitment 2026 Notification
BHU Non-Teaching Recruitment 2026 Application Form
रजिस्ट्रेशन फीस
नॉन-टीचिंग ग्रुप-ए के पदों पर अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये और ग्रुप-बी व सी के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित है। हालांकि आरक्षिक कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।