विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड में टेक्निकल असिस्टेंट के 1393 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:02 PM (IST)

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल में टेक्निकल असिस्टेंट के 1393 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। ग्रेजुएट युवा इस भर्ती में आवेदन करने के पात्र हैं।

ASRB ICAR Technical Assistant Recruitment 2026

ASRB ICAR Technical Assistant Recruitment 2026

HighLights

  1. फरवरी माह में होगी प्रारंभिक परीक्षा।

  2. 1393 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल ने टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1393 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से शुरू गए हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को 17 दिसंबर, 2026 तक अप्लाई करने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार 18 से लेकर 20 दिसंबर के बीच अपने फॉर्म में सुधार भी कर सकेंगे।

इस डेट पर होगा प्रीलीम्स एग्जाम

टेक्निकल असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2027 में किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की ओर से प्रारंभिक परीक्षा तिथि का एलान जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

प्रारंभिक परीक्षा का एग्जाम पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य एग्रीकल्चर विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। प्रारंभकि परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: रेलवे में 2,861 पदों पर निकली भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन; न्यूनतम 15 साल के युवा भी कर सकते हैं अप्लाई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।