विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन 9 नवंबर से स्टार्ट

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 03:34 PM (IST)

एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन 9 नवंबर से शुरू हो जाएंगे।

AFMS Medical Officer Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

AFMS Medical Officer Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. 09 नवबंर से शुरू हो जाएंगे आवेदन।

  2. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष से कम।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस AFMS की ओर से एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एएफएमएस में बतौर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 120 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन 09 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 18 नवंबर, 2026 तक मौका दिया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल ऑफिसर के कुल 120 पदों पर चयन होगा। इसमें 90 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर, 2026 के आधार पर 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। अर्थात जिन उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी, 1997 को या उसके बाद हुआ हो, वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे घर बैठे अप्लाई

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in विजिट करनी होगी।

  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद AFMS Medical Officer Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें- DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे होगा 215 पदों पर चयन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।