DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे होगा 215 पदों पर चयन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 215 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 19 नवंबर तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Delhi University Assistant Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कुल 215 पदों पर होगी भर्ती।
आवेदन करने की लास्ट डेट 19 नवंबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल डीयू ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 नवंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 215 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 164 पद, एससी के लिए कुल 33 पद और एसटी के लिए कुल 18 पद आरक्षित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
डीयू में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट और और हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आवेदन करने की अधिकतम उम्र 32 वर्ष निर्धारित है।
Delhi University Assistant Recruitment 2026
कैस होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य विज्ञान, रीजनिंग, गणित आदि विषयों से 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को स्लिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट 100 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।