विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIIMS Patna Recruitment 2026: एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू इस दिन से शुरू

Published: Sun, 12 Apr 2026 05:37 PM (IST)

एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 16, 17 और 18 अप्रैल को किया जाएगा।

AIIMS Patna Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

AIIMS Patna Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. एम्स पटना में आवेदन शुरू।

  2. इंटरव्यू 16 अप्रैल से शुरू।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत इंटरव्यू के जरिये सीनियर रेजिडेंट के पदों पर योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एम्स पटना की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए 16, 17 और 18 अप्रैल को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन भी किया जाएगा। उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड यहां देख सकते हैं।

जरूरी पात्रता मानदंड

एम्स पटना के इस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या डीएम की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आयु-सीमा

वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए 1500 रुपये और एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना होगा। बगैर एप्लीकेशन फीस के उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा। 

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 67,700 रुपये प्रदान किया जाएगा।

इंटरव्यू में शामिल होने का समय

सीनीयर रेजिडेंट के पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दिए गए पते पर सुबह 9 बजे पहुंचना अनिवार्य है। इसके साथ ही इंटरव्यू वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेजों का साथ लाना अनिवार्य है। 

यह भी पढ़ें: 8TH Pay Commission Recruitment 2026: कंसल्टेंट्स के पदों पर आवेदन शुरू, यहां देखें रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डिटेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।