8TH Pay Commission Recruitment 2026: कंसल्टेंट्स के पदों पर आवेदन शुरू, यहां देखें रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डिटेल
आठवें वेतन आयोग में कंसल्टेंट्स के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जाकर आवेदन ...और पढ़ें

8TH Pay Commission Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
कंसल्टेंट्स के पदों पर आवेदन शुरू।
एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल आठवें वेतन आयोग में कंसल्टेंट्स के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार आठवें वेतन आयोग में बतौर कंसल्टेंट के पद पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। बता दें, कंसल्टेंट्स के पदों पर भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- सीनियर कंसल्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में अधिकतम 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
- कंसल्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को छह साल का अनुभव होना चाहिए।
- कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 4 साल का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनेंस ह्यूमन रिसोर्स या आईआर में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास कानून की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित सीनियर कंसल्टेंट उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,80,000 रुपये, कंसल्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,20,000 रुपये और कंसल्टेंट यंग प्रोफेशनल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 90,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।