विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA JEE Mains Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन-1 आंसर-की जारी, डायरेक्ट यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड

Published: Sun, 12 Apr 2026 09:55 AM (IST)

एनटीए ने जेईई मेन सेशन-1 आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख व ...और पढ़ें

NTA JEE Mains Answer Key 2026: डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड।

NTA JEE Mains Answer Key 2026: डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा की आंसर-की जारी।

  2. जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे अब एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 02 अप्रैल से 08 अप्रैल के बीच आयोजित कराई थी। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

NTA JEE Mains Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के स्टेप्स

एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'Answer Key Challenge for JEE(Main) – 2026 [Session-II]' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

किस डेट तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक ऑब्जेक्शन विंडो को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार 13 अप्रैल, रात 11:50 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ऑब्जेक्शन फीस का भी भुगतान करना होगा। ऑब्जेक्शन फीस 200 रुपये निर्धारित की गई है।

कब जारी होगा रिजल्ट

एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल, 2026 तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों कों सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें: NTA CUET PG Answer Key 2026: सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन तक ऑब्जेक्शन करने का मौका