NTA CUET PG Answer Key 2026: सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन तक ऑब्जेक्शन करने का मौका
एनटीए की ओर से (NTA CUET PG Answer Key 2026) जारी की गई है। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA CUET PG Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
सीयूईटी पीजी की आंसर-की जारी।
इस डेट कर कर सकते हैं आपत्ति दर्ज।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 06 से 27 मार्च, 2026 के बीच (NTA CUET PG 2026) की परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना अनिवार्य है।
NTA CUET PG Answer Key 2026: कैसे और कहां से करें डाउनलोड
एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सीयूईटी पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Answer Key Challenge for CUET(PG) – 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आंसर-की ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन तक ऑब्जेक्शन करने का मौका
जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए उत्तरों से संतुष्ट नहीं हैं। वे उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार 14 अप्रैल तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को 200 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। बगैर ऑब्जेक्शन फीस के उम्मीदवारों से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दिन हुई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 06, 07, 08, 09,
10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 27, 29 और 30 मार्च, 2026 को किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए संचालित की गई थी।
