विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar ITI CAT 2026: बिहार आईटीआई सीएटी में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Sat, 11 Apr 2026 04:05 PM (IST)

बिहार आईटीआई सीएटी में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार आईटीआई में दाखिला ...और पढ़ें

Bihar ITI CAT Admission 2026: जल्द करें आवेदन।

Bihar ITI CAT Admission 2026: जल्द करें आवेदन।

HighLights

  1. रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. कुल 33,108 सीटों को भरा जाएगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा-2026 में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया है। जो उम्मीदवार (Bihar ITI CAT) की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।

आयु-सीमा

बिहार आईटीआई सीएटी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, मैकेनिक, मोटर व्हीकल एवं ट्रैक्टर व्हीकल के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित की गई है।

जरूरी पात्रता मानदंड

बिहार आईटीआई सीएटी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं गणित, विज्ञान या फिजिक्स या केमिस्ट्री विषयों के साथ पास की हो।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 430 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की है।

Bihar ITI CAT Admission 2026: ऐसे करें खुद रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार बिहार आईटीआई सीएटी के लिए खुद घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करें।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।