विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AFMS Medical Officer Vacancy 2026: एमबीबीएस डिग्री धारकों के लिए सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, 120 उम्मीदवारों का होगा चयन

Published: Tue, 10 Nov 2026 01:02 PM (IST)

एएफएमएस में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। एमबीबीएस डिग्री धारक इन पदों के लिए 18 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

AFMS SSC Medical Officer Vacancy 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

 AFMS SSC Medical Officer Vacancy 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. 18 नवंबर तक आवेदन करने का मौका।

  2. कुल 120 उम्मीदवारों का होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस AFMS की ओर से एसएससी मेडिकल ऑफिसर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार AFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिये कुल 120 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार 18 नवंबर, 2026 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होनी चाहिए उम्र

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। एमबीबीएस डिग्री धारकों की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा, पोस्टग्रेजुएट डिग्री धारकों की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन में पंजीकृत होना चाहिए।

इन आसान तरीकों से करें स्वयं आवेदन

एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म घर बैठे स्वयं भर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर AFMS SSC Medical Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

रजिस्ट्रेशन फीस

एसएससी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है।

 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका; रजिस्ट्रेशन के लिए यहां देखें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।