विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हार्ट अटैक आते ही डॉक्टर बुला लेगा यह स्मार्ट गैजेट, देश की पहली हॉस्पिटल-इंटीग्रेटेड SOS डिवाइस लॉन्च

Published: Sat, 30 May 2026 08:53 AM (IST)

इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर और डॉक्टर रिंग ने एक हॉस्पिटल-इंटीग्रेटेड स्मार्ट SOS इमरजेंसी रिस्पांस डिवाइस लॉन्च किया है। यह डिवाइस ...और पढ़ें

हॉस्पिटल-इंटीग्रेटेड स्मार्ट SOS इमरजेंसी रिस्पांस डिवाइस लॉन्च।

हॉस्पिटल-इंटीग्रेटेड स्मार्ट SOS इमरजेंसी रिस्पांस डिवाइस लॉन्च।

HighLights

  1. आइएसआइसी और डॉक्टर रिंग ने SOS डिवाइस लॉन्च किया

  2. आपात स्थिति में सीधे अस्पताल को अलर्ट भेजेगा यह गैजेट

  3. वरिष्ठ नागरिकों और पोस्ट-ऑपरेटिव मरीजों के लिए विशेष रूप से

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अब ऐसा स्मार्ट पहनने योग्य हेल्थ डिवाइस (इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पान्स सर्विसेज इकोसिस्टम) आ गया है, जिसे पहनने वाले उपयोगकर्ता को अगर कोई स्वास्थ्य आपात स्थिति आती है तो यह (इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पान्स सर्विसेज इकोसिस्टम) सीधे अस्पताल के इमरजेंसी सिस्टम को अलर्ट भेज देगा।

हॉस्पिटल-इंटीग्रेटेड SOS डिवाइस किसने लांच किया?

शुक्रवार को इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर (आईएसआईसी) ने डाक्टर रिंग के साथ मिलकर हाॅस्पिटल-इंटीग्रेटेड पहनने योग्य एसओएस इमरजेंसी रिस्पांस डिवाइस लाॅन्च किया है। दावा किया गया कि यह अपनी तरह का देश का पहला मामला है।

मेडिकल इमरजेंसी में स्मार्ट हेल्थ डिवाइस क्या करता है?

यह हेल्थ डिवाइस मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से अस्पताल के इमरजेंसी सिस्टम से सीधे जुड़ा रहता है। सीने में दर्द, गिरने, सांस लेने में दिक्कत, पैनिक अटैक या अन्य मेडिकल इमरजेंसी के दौरान तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी टीम को सूचना दे देता है।

SOS बटन दबाने पर किस तरह की मदद मिलेगी?

आईएसआईसी के चीफ आपरेटिंग आफिसर डाॅ. आशीष चंद्रा ने बताया कि किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उपयोगकर्ता के एसओएस बटन दबाते ही यह सक्रिय हो जाता है और सीधे उपयोगकर्ता को अस्पताल के ड्यूटी डाक्टर से जोड़ देता है। आवश्यकता पड़ने पर यह सिस्टम एम्बुलेंस सेवा, इमरजेंसी काॅन्टैक्ट और मेडिकल एस्केलेशन भी सक्रिय कर देता है।

किन लोगों के लिए तैयार किया गया है हेल्थ डिवाइस?

कहाकि यह यह इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पान्स सर्विसेज इकोसिस्टम खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, पोस्ट-ऑपरेटिव मरीजों और लगातार निगरानी की जरूरत वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डाॅक्टर रिंग और ISIC की इस पहल का उद्देश्य क्या है?

डाॅक्टर रिंग के डाॅ. शिव कुमार ने बताया कि यह तकनीक किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में समय पर मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को मरीजों तक हर समय उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका टेक डील पर तेजी से होगा काम; IIT दिल्ली के साथ AI, सेमीकंडक्टर और क्वांटम रिसर्च पर बड़ा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।