HTET Answer Key 2026 OUT: हरियाणा टीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
हरियाणा टीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana HTET Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
हरियाणा टीईटी परीक्षा का आंसर-की जारी।
ऑनलाइन माध्यम से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन BSEH ने हरियाणा टीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 04 और 05 जुलाई, 2026 को Haryana HTET की परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए Haryana HTET Answer Key 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से करें प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड
हरियाणा टीईटी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक को एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार 09 जुलाई शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना होगा। बगैर ऑब्जेक्शन फीस के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
