विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BBOSE 12th Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 12वीं डेटशीट जारी, थ्योरी एवं प्रैक्टिकल डेट्स यहां करें चेक

Published: Mon, 06 Jul 2026 05:51 PM (IST)

बिहार ओपन स्कूल क्लास 12th एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। आप यहां से प्रैक्टिकल के साथ ही थ्योरी एग्जाम की पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं।

BBOSE 12th Date Sheet 2026

BBOSE 12th Date Sheet 2026

HighLights

  1. बिहार ओपन स्कूल 12th टाइम टेबल जारी।

  2. पूरी डेटशीट इस पेज से कर सकते हैं चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एन्ड एग्जामिनेशन (BBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं जून 2026 सेशन के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेट शीट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज से भी सभी पेपर्स की डेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सब्जेक्ट वाइज डेटशीट

बिहार बोर्ड ओपन स्कूल 12th थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 30 जुलाई से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित होंगी। इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 25, 27 एवं 28 जुलाई 2026 को करवाए जायेंगे।

थ्योरी एग्जाम डेटशीट

यहाँ Untitled.jpg और Untitled1.jpg में दी गई परीक्षा समय-सारणी (Exam Schedule) को मिलाकर दिनांक के अनुसार (Date-wise) हिंदी में तैयार की गई टेबल है:

परीक्षा समय-सारणी (Exam Schedule)

परीक्षा की तारीख शिफ्ट 1 (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक) शिफ्ट 2 (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
30 जुलाई, 2026 हिंदी अंग्रेजी
31 जुलाई, 2026 गणित रसायन विज्ञान (Chemistry)
1 अगस्त, 2026 जीव विज्ञान (Biology) भौतिक विज्ञान (Physics)
3 अगस्त, 2026 भूगोल (Geography) इतिहास (History)
6 अगस्त, 2026 मैथिली, बांग्ला अकाउंटिंग (Accounting), भोजपुरी
7 अगस्त, 2027 संस्कृत, अरबी मनोविज्ञान (Psychology)
8 अगस्त, 2026 अर्थशास्त्र (Economics) गृह विज्ञान (Home Science)
10 अगस्त, 2026 राजनीति विज्ञान (Political Science) समाजशास्त्र (Sociology)
11 अगस्त, 2026 योग, शारीरिक शिक्षा (Physical Education) कंप्यूटर साइंस
12 अगस्त, 2026 संगीत (Music) ड्राइंग (Drawing)
13 अगस्त, 2026 बिजनेस स्टडीज शिक्षाशास्त्र (Pedagogy), दर्शनशास्त्र (Philosophy)
14 अगस्त, 2026 उर्दू मगही

प्रैक्टिकल डेट्स

परीक्षा की तारीख शिफ्ट 1 (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) शिफ्ट 2 (दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
25 जुलाई, 2026 भौतिक विज्ञान (Physics), पेंटिंग रसायन विज्ञान (Chemistry), भूगोल (Geography)
27 जुलाई, 2026 जीव विज्ञान (Biology), मनोविज्ञान (Psychology) योग और शारीरिक शिक्षा (Physical Education), गृह विज्ञान (Home Science)
28 जुलाई, 2026 कंप्यूटर साइंस संगीत (Music)

एडमिट कार्ड जल्द होंगे

बिहार ओपन बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। छात्र ऑनलाइन माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- भारत के 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश और उनकी राजधानी के नाम, यहां चेक करें पूरी लिस्ट