विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के 28 राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश और उनकी राजधानी के नाम, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Published: Mon, 18 May 2026 03:40 PM (IST)

हमारे देश में वर्तमान समय में 28 पूर्ण राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश मौजूद हैं। आप यहां से सभी राज्यों के नाम के साथ ही उनकी राजधानी जान सकते हैं।

indian states and their capitals: भारत के राज्य एवं राजधानी की लिस्ट

indian states and their capitals: भारत के राज्य एवं राजधानी की लिस्ट

HighLights

  1. 28 राज्य एवं 28 केंद्रशासित प्रदेशों से बना है भारत देश।

  2. सभी राज्यों के नाम एवं उनकी राजधानी के नाम यहां से कर सकते हैं चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी व भर्ती परीक्षाओं में भारत के राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं उनकी राजधानियों के बारे में अक्सर ही सवाल पूछे जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में हमारे देश में कुल 28 पूर्ण राज्य एवं 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। यहां पर सभी स्टेट एवं यूनियन टेरेटरी (UT) एवं उनकी राजधानियों के नाम की लिस्ट दी जा रही है। यह आपकी तैयारियों के लिए उपयोगी साबित होगा। 

भारत के पूर्ण राज्य एवं उनकी राजधानी 

क्र.सं. राज्य का नाम राजधानी
1 आंध्र प्रदेश अमरावती
2 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
3 असम दिसपुर
4 बिहार पटना
5 छत्तीसगढ़ रायपुर
6 गोवा पणजी
7 गुजरात गांधीनगर
8 हरियाणा चंडीगढ़
9 हिमाचल प्रदेश शिमला (गर्मियों में), धर्मशाला (सर्दियों में)
10 झारखंड रांची
11 कर्नाटक बेंगलुरु
12 केरल तिरुवनंतपुरम
13 मध्य प्रदेश भोपाल
14 महाराष्ट्र मुंबई (गर्मियों में), नागपुर (सर्दियों में)
15 मणिपुर इंफाल
16 मेघालय शिलांग
17 मिजोरम आइजोल
18 नागालैंड कोहिमा
19 ओडिशा भुवनेश्वर
20 पंजाब चंडीगढ़
21 राजस्थान जयपुर
22 सिक्किम गंगटोक
23 तमिलनाडु चेन्नई
24 तेलंगाना हैदराबाद
25 त्रिपुरा अगरतला
26 उत्तर प्रदेश लखनऊ
27 उत्तराखंड देहरादून (सर्दियों में), गैरसैंण (गर्मियों में)
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता

देश के 8 केंद्रशासित प्रदेश एवं उनकी कैपिटल 

क्र.सं. केंद्र शासित प्रदेश का नाम राजधानी
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर
2 चंडीगढ़ चंडीगढ़
3 दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव दमन
4 दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) नई दिल्ली
5 जम्मू और कश्मीर श्रीनगर (गर्मियों में), जम्मू (सर्दियों में)
6 लद्दाख लेह
7 लक्षद्वीप कवरत्ती
8 पुडुचेरी पुडुचेरी

भारत में पूर्ण राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के बीच मुख्य अंतर शासन व्यवस्था और स्वायत्तता का होता है। पूर्ण राज्य एक स्वतंत्र प्रशासनिक इकाई होते हैं, जहाँ जनता द्वारा चुनी गई सरकार (मुख्यमंत्री) का शासन होता है और राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख होता है। इन्हें 'राज्य सूची' के विषयों पर कानून बनाने का पूरा अधिकार होता है।

इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश सीधे केंद्र सरकार के नियंत्रण में होते हैं, जहां राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल या प्रशासक शासन संभालते हैं। हालांकि इसमें भी अपवाद है। जहां केंद्रशासित प्रदेशों जैसे दिल्ली, पुडुचेरी एवं जम्मू- कश्मीर राज्यों में मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों ही होते हैं वहीं अंडमान एवं निकोबार, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लक्षद्वीप, लद्दाख में मुख्यमंत्री के चुनाव नहीं होते हैं। यहां पर उपराज्यपाल/ प्रशासक की नियुक्ति होती है। 

यह भी पढ़ें- देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल, पूरी लिस्ट यहां से करें चेक