विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क के इस लेन पर चला सकते हैं तेज रफ्तार में गाड़ी, ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा जवाब

Published: Tue, 27 Jan 2026 04:36 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jan 2026 07:21 PM (IST)

क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आखिर सड़क की कौन-सी लेन में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई जाती है ...और पढ़ें

यहां पढ़ें पूरी खबर।

यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. सड़क की मिडिल लेन है सबसे सुरक्षित लेन।

  2. ओवरटेक लेन पर कट, एग्जिट और यू-टर्न नहीं होते हैं। 

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। घर से ऑफिस जाना हो या कॉलेज। लोग इन जगहों पर जाने के लिए अपनी पर्सनल गाड़ी से जाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अपनी खुद की गाड़ी से सफर करना आसान होता है। साथ ही आप अपनी सुविधानुसार गंतव्य स्थान पर जल्दी भी पहुंच जाते हैं। लेकिन अगर आप अभी नए-नए ड्राइवर बने हैं और जल्दी पहुंचने के लिए आप सड़क के किसी भी लेन में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक होने के साथ ही ट्रैफिक नियमों का भी सरासर उल्लंघन है।

इसलिए आज इस लेख के जरिये हम आपको बताएंगे कि आप सड़क के किस लेन में तेज रफ्तार में गाड़ी चला सकते हैं और सड़क पर कौन-सी लेन किस तरह की ड्राइविंग के लिए बनाई जाती है। 

इस लेन में चला सकते हैं तेज रफ्तार में गाड़ी

सड़क के दाहिनी लेन को ओवरटेक लेन कहा जाता है। सड़क पर यह लेन हाइवे और एक्सप्रेसवे पर तेज स्पीड पर गाड़ी चलाने के लिए बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना चाहते हैं, तो आप हाइवे या एक्सप्रेसवे पर इस लेन का चयन कर सकते हैं। यह वह लेन होती है, जहां सड़क के बाकी लेन के मुकाबले सबसे तेज स्पीड में गाड़ी चलाई जाती है।

वैसे तो इस लेन पर अनुभवी ड्राइवर ही गाड़ी चलाते हैं, क्योंकि इस लेन में कट, एग्जिट और यू-टर्न नहीं होते हैं। इसके साथ ही इस लेन पर गाड़ी चलाते समय सड़क नियमों का भी पालन करना अनिवार्य होता है। जी हां ओवरटेक पूरा होने के बाद ड्राइवर को बीच वाली लाइन में वापस लौटना जरूरी होता है। लगातार इस लेन में गाड़ी चलाने से न केवल नियमों का उल्लंघन होगा, बल्कि आप दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं।

इस लेन में कर सकते हैं बैलेंस्ड ड्राइविंग

अगर आप तेज से सामान्य लेन पर गाड़ी चलाना चाहते हैं, तो आप मिडिल लेन का चयन कर सकते हैं। इस लेन में गाड़ी चलाना न केवल सुरक्षित होता है। बल्कि आप ज्यादा लंबे सफर के लिए इस लेन पर आसानी से ड्राइविंग कर सकते हैं। बता दें, अधिकतर लोग इसी लेन का इस्तेमाल करते हैं। इस लेन पर ट्रैफिक भी नियंत्रित रहता है।

यहां चलती है धीमे गाड़ी

तेज और मध्यम गति के साथ-साथ सड़क पर एक ऐसी लेन भी होती है, जहां ड्राइवर कम स्पीड पर गाड़ी चला सकते हैं। सड़क की यह लेन बाईं ओर होती है। बता दें, इस लेन में आमतौर पर भारी ट्रक, लोडेड वाहन या अन्य कोई वाहन चलाना बेहद ही आसान होता है। इस लेन में दुर्घटना होने की संभावना भी कम होती है। साथ ही यहां ट्रैफिक नियमों का भी कम उल्लघंन होता है।

यह भी पढ़ें: HBSE 10th Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी टाइम टेबल जारी, 26 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, चेक करें पूरी डेटशीट