विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HBSE 10th Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी टाइम टेबल जारी, 26 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, चेक करें पूरी डेटशीट

Published: Tue, 27 Jan 2026 04:07 PM (IST)

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से सेकेंडरी यानी कि 10th बोर्ड एग्जाम के लिए डेट शीट जारी कर ...और पढ़ें

hbse time table 2026 class 10

hbse time table 2026 class 10

HighLights

  1. हरियाणा बोर्ड ने दसवीं वार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट की जारी।

  2. 26 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न होंगी परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से सेकेंडरी (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। टाइम टेबल के मुताबिक मैट्रिक क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। सभी सब्जेक्ट एवं डेट के अनुसार पूरा टाइम टेबल इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आप टाइम टेबल चेक करने के साथ ही डेटशीट का PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विषय एवं डेट के अनुसार चेक करें पूरा टाइम टेबल

हरियाणा बोर्ड 10th का पहला पेपर मैथमेटिक्स विषय का आयोजित होगा वहीं अंतिम पेपर NSQF विषयों के लिए संपन्न होगा। पूरा टाइम टेबल नीचे टेबल से प्राप्त करें।

परीक्षा की तिथि विषय
26 फरवरी 2026  मैथमेटिक्स (स्टैंडर्ड), मैथमेटिक्स (बेसिक)
28 फरवरी 2026 हिंदी 
05 मार्च 2026  अंग्रेजी
07 मार्च 2026 संस्कृत, उर्दू, संस्कृत साहित्य (AARSH PADHDTI GURUKUL & PARAMPARAGAT SANSKRIT VIDYAPEETH), ड्रॉइंग, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल हेल्थ एवं एजुकेशन, होम साइंस, म्यूजिक हिंदुस्तानी (MHV), म्यूजिक हिंदुस्तानी (MHI), म्यूजिक हिंदुस्तानी (MHP), एनिमल हसबैंडरी, डांस
12 मार्च 2026 साइंस
16 मार्च 2026 सोशल साइंस
18 मार्च 2026 पंजाबी, IT&ITES (Information Technology & Enabling Services, For Govt. Model Sr. Sec. School, SLCE Sec-28 Faridabad only), संस्कृत व्याकरण (AARSH PADHDTI GURUKUL & PARAMPARAGAT SANSKRIT VIDYAPEETH)
20 मार्च 2026 रिटेल (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), प्राइवेट सिक्योरिटी (NSQF), IT-ITES (NSQF), हेल्थकेयर (NSQF), फिजिकल एजुकेशन (NSQF), ब्यूटी एन्ड वेलनेस (NSQF), टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी (NSQF), एग्रीकल्चर (NSQF), Apparel, Made-ups and Home Furnishing (NSQF), बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एन्ड इंश्योरेंस (NSQF), पावर (NSQF), प्लम्बिंग (NSQF), कंस्ट्रक्शन (NSQF), मीडिया एन्ड एंटरटेनमेंट (NSQF)

Haryana Board 10th Date Sheet 2026 PDF

परीक्षा शिफ्ट एवं टाइमिंग

हरियाणा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। कुछ विषयों के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से टाइमिंग 3:30 बजे तक रहेगी वहीं कुछ पेपर्स के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से लेकर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी।

एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य

सभी स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो अपने साथ एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा कक्ष में एंट्री नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- HBSE 12th Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी टाइम टेबल जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा