HBSE 12th Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी टाइम टेबल जारी, जानें किस डेट में होगी किस विषय की परीक्षा
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से 12th क्लास की परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी गई ...और पढ़ें

Haryana Board Senior Secondary Time Table 2026
HighLights
हरियाणा बोर्ड 12th टाइम टेबल जारी।
25 फरवरी से 1 अप्रैल तक आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से सीनियर सेकेंडरी (12th) वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। Haryana Board 12th Date Sheet 2026 के मुताबिक बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से स्टार्ट होंगी। प्रथम पेपर अंग्रेजी विषय का संपन्न होगा। 12th क्लास का अंतिम पेपर NCQF विषयों एवं संस्कृत व्याकरण विषय का 1 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जायेगा।
विषय एवं डेट के अनुसार चेक करें पूरा टाइम टेबल
हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स सब्जेक्ट एवं डेट के अनुसार पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं-
| परीक्षा की तिथि | सब्जेक्ट |
| 25 फरवरी 2026 | अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव |
| 27 फरवरी 2026 | पॉलिटिकल साइंस |
| 2 मार्च 2026 | फिजिक्स, इकोनॉमिक्स |
| 3 मार्च 2026 | फिजिकल एजुकेशन |
| 6 मार्च 2026 | हिस्ट्री, बायोलॉजी |
| 9 मार्च 2026 | केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
| 11 मार्च 2026 | कंप्यूटर साइंस, IT&ITES (Information Technology & Enabling Services, For Govt. Model Sr. Sec. School, SLCE Sec-28 Faridabad only) |
| 12 मार्च 2026 | एग्रीकल्चर, फिलॉसफी |
| 13 मार्च 2026 | सोशियोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप |
| 17 मार्च 2026 | मैथमेटिक्स |
| 18 मार्च 2026 | संस्कृत उर्दू, बायोटेक्नोलॉजी |
| 19 मार्च 2026 | होम साइंस |
| 20 मार्च 2026 | मिलिट्री साइंस, डांस, साइकोलॉजी, संस्कृत व्याकरण पार्ट 1 (Aarsh Padhdti Gurukul & Paramparagat Sanskrit Vidyapeeth) |
| 24 मार्च 2026 | हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, English Special for Foreign Student in Lieu of Hindi Core |
| 25 मार्च 2026 | फाइन आर्ट्स |
| 27 मार्च 2026 | भूगोल |
| 28 मार्च 2026 | म्यूजिक हिंदुस्तानी वोकल, म्यूजिक हिंदुस्तानी इंस्ट्रक्शन मेलोडी, म्यूजिक हिंदुस्तानी Percussion (Tabla), बिजनेस स्टडीज |
| 30 मार्च 2026 | पंजाबी, संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (Aarsh Padhdti Gurukul & Paramparagat Sanskrit Vidyapeeth) |
| 01 अप्रैल 2026 | रिटेल (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), प्राइवेट सिक्योरिटी (NSQF), IT-ITES (NSQF), हेल्थकेयर (NSQF), फिजिकल एजुकेशन (NSQF), ब्यूटी एन्ड वेलनेस (NSQF), टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी (NSQF), एग्रीकल्चर (NSQF), मीडिया एन्ड एंटरटेनमेंट (NSQF), बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एन्ड इंश्योरेंस (NSQF), Apparel, Made-ups and Home Furnishing (NSQF), ऑफिस सेक्रेटरी शिप एन्ड स्टेनोग्राफी इन हिंदी, ऑफिस सेक्रेटरी शिप एन्ड स्टेनोग्राफी इन इंग्लिश, संस्कृत व्याकरण पार्ट 2 (Aarsh Padhdti Gurukul & Paramparagat Sanskrit Vidyapeeth) |
Haryana Board 12th Date Sheet 2026 PDF
एक शिफ्ट में संपन्न होंगी परीक्षाएं
हरियाणा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। कुछ विषयों के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से टाइमिंग 3:30 बजे तक रहेगी। कुछ पेपर्स के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से लेकर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी।
