विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HBSE Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Published: Tue, 27 Jan 2026 02:23 PM (IST)

हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा ...और पढ़ें

HBSE Date Sheet 2026: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा।

HBSE Date Sheet 2026: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा।

HighLights

  1. कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की डेटशीट जारी।

  2. कक्षा दसवीं की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू।

एजुकेशन डेस्क, नवई दिल्ली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अब वे हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी।

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

डायरेक्ट यहां से कक्षा दसवीं की डेटशीट करें डाउनलोड

डायरेक्ट यहां से कक्षा बारहवीं की डेटशीट करें डाउनलोड

परीक्षा इस दिन से शुरू

हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी। कक्षा दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा गणित विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी, जबकि कक्षा दसवीं की परीक्षा 20 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी को अंग्रेजी विषय के साथ शुरू की जाएगी। साथ ही यह परीक्षा 01 अप्रैल को समाप्त होगी।

hariyana

 

ऐसे करें तैयारी

छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए केवल एक महीने का ही समय है। इसलिए सभी उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करें। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को भी हल करें। इससे छात्रों को परीक्षा के स्वरूप को समझने एवं अपनी तैयारी को परखने में मदद मिलेगी। 

इसके साथ ही सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा की तिथि बेहद ही नजदीक है। इसलिए अब पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना रिवीजन भी करें और आप जिस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं, उसके शॉर्ट नोट्स भी बनाते चलें। 

यह भी पढ़ें: UGC New Rules: क्या हैं यूजीसी के नए नियम जिन पर हो रहा बवाल, पूरा कंफ्यूजन यहां करें दूर