विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WCR Recruitment 2020: पश्चिम मध्य रेलवे में 200 प्रशिक्षुओं की भर्ती, बिना परीक्षा/इंटरव्यू के होगा सेलेक्शन, ऑनलाइन आवेदन mponline.gov.in पर

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 29 Jan 2020 06:00 PM (IST)

WCR Recruitment 2020 पश्चिम मध्य रेलवे प्रशिक्षु (ट्रेड अप्रेंटिस) के लिए इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

WCR Recruitment 2020: पश्चिम मध्य रेलवे में 200 प्रशिक्षुओं की भर्ती, बिना परीक्षा/इंटरव्यू के होगा सेलेक्शन, ऑनलाइन आवेदन mponline.gov.in पर
WCR Recruitment 2020: पश्चिम मध्य रेलवे में 200 प्रशिक्षुओं की भर्ती, बिना परीक्षा/इंटरव्यू के होगा सेलेक्शन, ऑनलाइन आवेदन mponline.gov.in पर

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। West Central Railway (WCR) Recruitment 2020: पश्चिम मध्य रेलवे ने अपने नये भर्ती विज्ञापन में विभिन्न ट्रेड में कुल 200 प्रशिक्षुओं (ट्रेड अप्रेंटिस) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। रेलवे ट्रेड अप्रेंटिस की तैयारी कर रहे युवा मध्य प्रदेश सरकार के ऑनलाइन अप्लीकेशन पोर्टल, mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

पश्चिम मध्य रेलवे प्रशिक्षु (ट्रेड अप्रेंटिस) के लिए जारी भर्ती विज्ञापन (संख्या 01/2020 दिनांक: 21.01.2020) के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

किस ट्रेड में कितनी रिक्तियां?

•    फिटर – 50 सीट

•    वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) – 20 सीट

•    इलैक्ट्रिशियन – 60 सीट

•    कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट – 10 सीट

•    सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) – 5 सीट

•    पेंटर जनरल – 30 सीट

•    ड्राइवर सह मेकेनिक – 5 सीट

•    मेकेनिक रिपेयर एंड मेंटेनेंस ऑफ व्हीकल – 10 सीट

•    सी.एन.सी. प्रोग्रामर सह ऑपरेटर – 10 सीट

कुल रिक्तियों की संख्या – 200 सीट

पश्चिम मध्य रेलवे प्रशिक्षु (ट्रेड अप्रेंटिस) के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?

पश्चिम मध्य रेलवे में प्रशिक्षु (ट्रेड अप्रेंटिस) भर्ती के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और सम्बन्धित ट्रेड में आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना चाहिए।

वहीं, उम्मीदवारों की आयु 21 जनवरी 2020 को न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, पश्चिम मध्य रेलवे ने आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी प्रदान की है।

ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा में छूट की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

कैसे होगा चयन?

पश्चिम मध्य रेलवे में प्रशिक्षु (ट्रेड अप्रेंटिस) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंको आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा। पश्चिम मध्य रेलवे इस सम्बन्ध में कोई भी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का आयोजन नहीं करेगा।

कैसे करें आवेदन?

पश्चिम मध्य रेलवे में प्रशिक्षु (ट्रेड अप्रेंटिस) भर्ती 2020 के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश राज्य सरकार के ऑफिशियल अप्लीकेशन पोर्टल, mponline.gov.in पर विजिट करना होगा।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पश्चिम मध्य रेलवे में प्रशिक्षु (ट्रेड अप्रेंटिस) भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क भी लगाया गया है जो कि पोर्टल शुल्क मिलाकर कुल 100/- रुपये है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क में छूट दी गयी है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

लेटेस्ट सरकारी नौकरियां

Sarkari Naukri Result Live Updates: एग्जिम बैंक, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, ऑयल इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान एरोनिक्स लिमिटेड में नौकरियां

Rajya Sabha Recruitment 2020: राज्य सभा में निकली 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, आवेदन 8 फरवरी तक

Niti Aayog Recruitment 2020: नीति आयोग में सरकारी नौकरी, सैलरी 60 हजार से होगी शुरु, ऑनलाइन आवेदन niti.gov.in पर

रोजगार समाचार 25 जनवरी – 31 जनवरी 2020: 4300+ सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी, देखें विवरण और आवेदन की जानकारी