WBCHSE पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट कल दोपहर 2:30 बजे होगा जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद कल दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 12वीं के तीसरे सेमेस्टर का अंतिम परिणाम घोषित करेगा।

WBCHSE Class 12 Result 2026 कल जारी होगा परिणाम।
HighLights
कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट कल होगा जारी।
आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं लाखों छात्रों का इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। बोर्ड अधिकारियों द्वारा कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित विद्यासागर भवन में परिणाम घोषित किए जाने के आधे घंटे बाद, यानी दोपहर 3:00 बजे से ऑनलाइन रिजल्ट लिंक सक्रिय हो जाएगा। परीक्षार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके अलावा 'डब्ल्यूबीसीएचएसई रिजल्ट्स' मोबाइल ऐप के जरिए भी परिणाम देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन उपलब्ध होने वाला स्कोरकार्ड अस्थायी होगा, जबकि हस्ताक्षर और मुहर वाली मूल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से ही प्राप्त होगी।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम
पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का परिणाम कल जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों एवं अभिभावक की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद WBCHSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 21 सितंबर से लेकर 14 अक्टूबर के बीच आयोजित कराई गई थी।
इन वेबसाइट से कर सकते हैं नतीजे चेक
कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए छात्र नीचे दी गई वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- wbchse.wb.gov.in
- result.wb.gov.in
यह भी पढ़ें: Constitution Day 2026 Quiz: संविधान दिवस से जुड़े 20 जरूरी सवाल, हर Fact बनाएंगे आपको प्रतियोगिता में विजेता
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।