Constitution Day 2026 Quiz: संविधान दिवस से जुड़े 20 जरूरी सवाल, हर Fact बनाएंगे आपको प्रतियोगिता में विजेता
भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया गया था। यह लेख संविधान दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और सवालों को प्रस्तुत करता है, जो प्रतियोगिता में आपके लिए सहायक हो सकते हैं।

Constitution Day 2026 Quiz In Hindi
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल 26 नवंबर को Constitution Day 2026 के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इसी दिन भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अपनाया गया था। भारतीय संविधान को लोकतंत्र की आत्मा भी कहा जाता है। ऐसे में इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सरकारी कार्यालय, स्कूलों एवं कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
अगर आप भी इनसे में किसी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले हैं, तो आपकी नॉलेज को बढ़ाने के लिए यहां संविधान दिवस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट बताए जा रहे हैं, जो प्रतियोगिता में आपकी मदद कर सकते हैं।
1. भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से कब अपनाया गया था?
उत्तर: 26 नवंबर 1949
2. भारतीय संविधान को कब लागू किया गया था?
उत्तर: 26 जनवरी 1950
3. भारतीय संविधान दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर: 26 नवंबर
4. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्ययक्ष कौन थे?
उत्तर: डॉ. भीमराव आंबेडकर
5. भारतीय संविधान सभा के स्थाई अधययक्ष थे।
उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
6. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?
उत्तर: 9 दिसंबर 1946
7. संविधान को पूरा होने में कितना समय लगा था?
उत्तर: 2 साल 11 महीने और 18 दिन
8. संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और भाग है?
उत्तर: 395 अनुच्छेद और 22 भाग
9. संविधान में कितनी अनुसूची है?
उत्तर: 12 अनुसूचियां
10. संविधान में मौलिक अधिकारों का वर्णन किस भाग में किया गया है?
उत्तर: भाग-3
11. पहली बार संविधान दिवस किस वर्ष सेलिब्रेट किया गया था?
उत्तर: 2015
12. संविधान लिखते समय संसदीय प्रणाली किस देश से प्रेरित थी?
उत्तर: ब्रिटेन
13. संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
14. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे?
उत्तर: सर बेनेगल नरसिंह राव
15. संविधान में संशोधन करने की प्रक्रिया किस देश से प्रेरित है?
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका के
16 संविधान की प्रास्तावना किन शब्दों से शुरू होती है?
उत्तर: हम, भारत के लोग
17. प्रेस की स्वंतत्रता संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
उत्तर: अनुच्छेद 19(1)(क)
18. नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं?
उत्तर: 6 मौलिक अधिकार
19. संविधान का संरक्षक किसे कहा जाता है?
उत्तर: भारत के सर्वोच्च न्यायालय
20. केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारे का वर्णन किस अनुसूची में किया गया है?
उत्तर: 7वीं अनुसूची