विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE 12th 2027 परीक्षा के लिए अंग्रेजी के बाद केमिस्ट्री विषय बना छात्रों का पसंदीदा विषय, 10.8 लाख छात्रों ने करवाया पंजीकरण

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:52 AM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए लगभग 19 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इस बार अंग्रेजी के बाद केमिस्ट्री छात्रों का पसंदीदा विषय बनकर उभरा है, जिसमें 10.8 लाख छात्रों ने रुचि दिखाई है।

केमिस्ट्री विषय में बढ़ रहा है छात्रों का रुझान।

केमिस्ट्री विषय में बढ़ रहा है छात्रों का रुझान।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से आयोजित कराई जाएगी। इस बार कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 19 लाख छात्र एवं छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है।

सीबीएसई आंकड़ों के मुताबिक इस बार लगभग 10.8 लाख छात्रों ने केमिस्ट्री विषय के लिए पंजीकरण करवाया है। इससे साफ जाहिर होता है कि रसायन विज्ञान विषय में छात्रों की रुचि बढ़ रही है और अंग्रेजी के बाद रसायन विज्ञान छात्रों की पहली पसंद  है।

किस विषय में है छात्रों की कितनी हिस्सेदारी

  1. केमिस्ट्री: लगभग 10.8 लाख छात्रों ने इस विषय के लिए पंजीकरण करवाया। यानी 57 प्रतिशत छात्रों द्वारा इस विषय को चुना गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि अंग्रेजी के बाद केमिस्ट्री सबसे लोकप्रिय विषय है।
  2. फिजिक्स: इस विषय के लिए लगभग 10 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। केमिस्ट्री के बाद यह सब्जेक्ट दूसरे नंबर पर है।
  3. गणित: इस विषय के लिए लगभग 8.3 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है और इसमें छात्रों की हिस्सेदारी कुल 43.4% प्रतिशत है।

साइंस विषय में बढ़ा छात्रों का रुझान

आंकड़ों के अनुसार साल 2019 से साल 2027 तक छात्रों का रुझान सबसे ज्यादा साइंस विषय में बढ़ा है। केमिस्ट्री विषय का चयन करने वालों में छात्रों की संख्या में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही फिजिक्स और गणित विषय भी केमिस्ट्री के बाद छात्रों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार कॉमर्स की तुलना में साइंस विषय में छात्रों की सबसे ज्यादा रुचि बढ़ रही है।

इतने लाख छात्रों ने करवाया पंजीकरण

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 19 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। रसायन विज्ञान विषय में लगभग 10.8 लाख, गणित में 8.3 लाख, अंग्रेजी में 18.5 लाख, अर्थशास्त्र में 5.8 लाख, अकाउंटेंसी में 4.5 लाख और बिजनेस स्टडीज में लगभग 4.51 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है।

 

यह भी पढ़ें: पहले सीबीएसई की OSM से बटोरी सुर्खियां, अब TIME100 Next India लिस्ट में शुमार, कौन हैं सार्थक सिद्धांत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।