विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वर्च्यूड एकेडमी मेडिकल फेलोशिप में अब एनएचएस इंग्लैंड के पाठ्यक्रम भी होंगे शामिल

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:50 AM (GMT+05:30)

वर्च्यूड एकेडमी इंटरनेशनल ने ब्रिटिश हाई कमीशन में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत उनके मेडिकल फेलोशिप कोर्स में ...और पढ़ें

Virtued Academy International

Virtued Academy International

HighLights

  1. वर्च्यूड एकेडमी ने ब्रिटिश हाई कमीशन में महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  2. मेडिकल फेलोशिप कोर्स में एनएचएस इंग्लैंड की ई-लर्निंग सामग्री शामिल होगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अरुणालया हेल्थकेयर एंड एजुकेशन अलायंस से जुड़ी वर्च्यूड एकेडमी इंटरनेशनल (Virtued Academy International) ने 8 अक्टूबर को ब्रिटिश हाई कमीशन, नई दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत संस्था अपने मेडिकल फेलोशिप कोर्स में एनएचएस इंग्लैंड की चुनिंदा लाइसेंस प्राप्त ई-लर्निंग सामग्री शामिल करेगी।

इसमें ब्रिटेन के प्रमुख रॉयल कॉलेजों और चिकित्सा संगठनों से जुड़े विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। यह सामग्री ई-इंटीग्रिटी हेल्थकेयर ई-लर्निंग सीआईसी (यूके) के अधिकृत वितरण साझेदार के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

समझौता प्रो. जूलिया सटक्लिफ, ब्रिटेन के डिपार्टमेंट फॉर बिजनेस एंड ट्रेड की मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार, की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने इसे भारत और ब्रिटेन की साझेदारी का “बेहद शानदार उदाहरण” बताया। साथ ही इस पहल से जुड़े उद्यमियों और विशेषज्ञों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

वर्च्यूड एकेडमी इंटरनेशनल के निदेशक प्रो. कृष्ण एन. शर्मा ने कहा कि यह समझौता डॉक्टरों को विश्वस्तरीय मेडिकल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि संस्था अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के सहयोग से ब्रिटेन के अस्पतालों में क्लिनिकल ऑब्जर्वरशिप के अवसर भी विकसित कर रही है। ये अवसर पात्रता और उपलब्धता के आधार पर मिलेंगे तथा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से अलग होंगे।

अरुणालया हेल्थकेयर एंड एजुकेशन अलायंस की संस्थापक डॉ. चक्षु बंसल ने कहा कि इस पहल से मेडिकल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। अरुणालया हेल्थकेयर एंड एजुकेशन अलायंस में वर्च्यूड एकेडमी इंटरनेशनल, फिजियोनीड्स एकेडमी (Physioneeds Academy) और अरुणालया हेल्थकेयर शामिल हैं। वर्च्यूड तथा फिजियोनीड्स एकेडमी ब्रिटेन में भी पंजीकृत हैं तथा इनके कोर्स ब्रिटेन के सीपीडी स्टैंडर्ड्स ऑफिस में सूचीबद्ध हैं।

 

यह भी पढ़ें- SBI Clerk Pre Result 2026: क्या आज जारी होगा एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।