Uttarakhand TET Result 2026: उत्तराखंड टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand TET Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
टीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तराखंड टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे (UBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें टीईटी परीक्षा का रिजल्ट
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाकर विजिट करें।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Uttarakhand TET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक रिजल्ट डाउनलोड करने का मौका
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी उत्तराखंड टीईटी परीक्षा का रिजल्ट 29 नवंबर, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना रिजल्ट वेबसाइट से अवश्य डाउनलोड कर लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 27 सितंबर, 2026 को किया गया था। यह परीक्षा दो पेपर के लिए आयोजित कराई गई थी। पेपर-1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए और पेपर-2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित कराई गई थी।