विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UKPSC PCS Pre Admit Card 2026: उत्तराखंड अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:37 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 04:56 PM (IST)

उत्तराखंड अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC Upper PCS Prelims Admit Card 2026

UKPSC Upper PCS Prelims Admit Card 2026

HighLights

  1. उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट pscuk.net.inपर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।

इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उत्तराखंड अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UKPSC Upper PCS Prelims Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


UKPSC Upper PCS Prelims Admit Card 2026 

इस दिन होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सामान्य अध्ययन विषय के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

पीसीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट आदि की जांच ध्यान से कर लें। 



यह भी पढ़ें- RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।