UPTET 2027: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस डेट पर होगी परीक्षा
यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। परीक्षा फरवरी माह में आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से UPTET 2027 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

UPTET 2027 परीक्षा फरवरी माह में होगी।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट 23 दिसंबर है।
परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी UPTET 2027 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यूपीटीईटी की परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट 23 दिसंबर, 2026 है।
कब होगा UPTET 2027
यूपीटीईटी की परीक्षा 26 एवं 27 फरवरी, 2027 को संचालित की जाएगी। यूपी टीईटी की परीक्षा में 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट के लिए संचालित की जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित है।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
यूपी टीईटी की परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री हो। साथ ही उम्मीदवारों ने डीएलएड या बीएलएड पूरा किया हो।
कैसे करें यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन
यूपी टीईटी परीक्षा के लिए ऑनालइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Advertisment सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPTET 2027 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- इसके बाद दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।