विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी टीईटी फॉर्म भरने के लिए OTR अनिवार्य, 23 दिसंबर तक रहेगा आवेदन का मौका; ऐसे भरें फॉर्म

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:32 PM (IST)

UPESSC UP TET Feb 2027 एग्जाम फॉर्म भरने के लिए OTR अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में फॉर्म भरने ...और पढ़ें

UP TET February 2027

UP TET February 2027

HighLights

  1. यूपी टीईटी फॉर्म 24 नवंबर से 23 दिसंबर तक भरने का मौका।

  2. फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन डेट्स, एग्जाम डेट्स का एलान कर दिया है। ऐसे में जो युवा चाहे वे उत्तर प्रदेश राज्य के हों या स्टेट के बाहर के सभी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और यूपी में शिक्षक बनने की पात्रता हासिल कर सकते हैं।

आवेदन के लिए OTR अनिवार्य

आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया है कि यूपी टीईटी के लिए फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी कि OTR अनिवार्य है। बिना ओटीआर किये ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में जैसे ही आवेदन स्टार्ट हों पहले उम्मीदवार वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद ही यूपी टीईटी फॉर्म को भरें।

यूपी टीईटी फरवरी 2027 के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम डेट्स
विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि 24 नवंबर 2026
ऑनलाइन पंजीकरण (OTR)/ आवेदन स्टार्ट होने की डेट 24 नवंबर 2026
फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की लास्ट डेट  23 दिसंबर 2026 
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि  27 दिसंबर 2026
एग्जाम डेट 26 व 27 फरवरी 2027

आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1000 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी वर्ग के लिए फीस 500 रुपये एवं दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 300 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

फॉर्म भरने के लिए योग्यता
यूपी टीईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का बीएड/ B.Ed Special Exam/ DELED/ 4 वर्षीय बीएलएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड उत्तीर्ण होना चाहिए। जो अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी, देखें किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।