विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी, देखें किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:52 PM (GMT+05:30)

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट एग्जाम का डेट शिफ्ट और सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। आप इस पेज से ...और पढ़ें

UGC NET December Exam 2026: सब्जेक्ट वाइज देखें परीक्षा तिथि

UGC NET December Exam 2026: सब्जेक्ट वाइज देखें परीक्षा तिथि

HighLights

  1. यूजीसी नेट सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल यहां करें चेक।

  2. 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को होगा यूजीसी नेट एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। अब इसी क्रम में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस एग्जाम में भाग लेने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए सब्जेक्ट वाइज और शिफ्ट के अनुसार परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है ताकी अभ्यर्थी परीक्षा तिथि की सटीक जानकारी हासिल करके उसी अनुसार अपनी आगे की तैयारियां कर पाएं।

इन डेट्स में होगा एग्जाम

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।

डेट, शिफ्ट और सब्जेक्ट वाइज पूरा शेड्यूल देखें

आपको बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम कुल 87 विषयों के लिए आयोजित होगा। आप किस डेट और शिफ्ट में किस सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित होगी उसकी डिटेल यहां देख सकते हैं और साथ ही एग्जाम शेड्यूल का PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ugc net exam date

 ugc net exam date 2026

UGC NET 2026 exam schedule PDF

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड इन डेट्स में होंगे जारी

एनटीए द्वारा साझा की गई डिटेल के अनुसार यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 23 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।
सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में करवाया जायेगा। एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पार्ट में 50 सवाल और दूसरे पार्ट में 100 सवाल होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है ऐसे में सभी सवालों के उत्तर दिए जा सकते हैं। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे यानी कि 180 मिनट का समय दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में कानूनगो, अमीन समेत अन्य पदों पर भर्ती की सौगात; जल्द शुरू होंगे आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।